मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने हत्याकांड मामले में फरार दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने हत्याकांड मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उक्त कार्रवाई की गई है। मधुबन थाना कांड संख्या 153/26 दहेज हत्याकांड के दो मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त बाला लखिन्द्र पिता स्व नंदा चौधरी,साकिन बंजरिया थाना मधुबन जिला पूर्वी चंपारण एवं एक महिला अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।