नवाबगंज: बाराबंकी में कब्जे की जमीन खाली कराने की मांग को लेकर भाकियू राकेश टिकैत का धरना समाप्त, प्रशासन को 1 सप्ताह का अल्टीमेटम
बाराबंकी में सार्वजनिक भूमि, विद्यालय की जमीन और हरिजन आबादी की भूमि पर कथित अवैध कब्जों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राकेश टिकैत) द्वारा गन्ना कार्यालय परिसर में शुरू किया गया धरना प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।