लक्सर के टांडा महतौली गांव में SIR नोटिसों को लेकर ग्रामीणों की चिंता, गांव में ही सत्यापन की उठी मांग।
लक्सर तहसील क्षेत्र के ग्राम टांडा महतौली में बड़ी संख्या में ग्रामीण एडवोकेट रोहित कुमार के नेतृत्व में एकत्र हुए। बैठक में ग्रामीणों ने SIR नोटिसों को लेकर अपनी समस्याएं और चिंताएं साझा कीं।
एडवोकेट रोहित कुमार ने दावा किया कि ग्राम पंचायत में करीब 800 लोगों को SIR नोटिस मिले हैं। उनका कहना है कि नोटिसों की टिप्पणियों में समानता दिखाई देती है, जिससे उन्हें आशंका है कि वे एआई आधारित तरीके से तैयार किए गए हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित कर्मचारी गांव में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन करें और नोटिसों का निस्तारण मौके पर ही करें। उनका कहना है कि गांव के कई लोग दिहाड़ी मजदूर हैं और बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से उनकी आजीविका प्रभावित होगी।
👉 क्या SIR नोटिसों का सत्यापन गांव स्तर पर होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#JanwaniExpress #Laksar #TandaMahtauli #SIR #Haridwar #RohitKumar #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #PublicIssue #VillageNews #LatestNews #VoterVerification #LocalNews