खरगोन जिले के गोगावा थानाक्षेत्र के पिपलई तालाब में 30 वर्षीय भोला बंजारा निवासी दसनावल डूब गया था। 32 घंटे बाद उसका शव मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने दो दिन सर्चिंग अभियान चलाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। दो दिन पहले शनिवार को नहाने के दौरान तैरते हुए वह गहरे पानी में चला गया।