किशनगंज: भंवरगढ में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े सूने मकान को बनाया निशाना, नगदी राशि सहित सामान लेकर हुए फरार
भंवरगढ़ के शाहाबाद रोड स्थित एक सुने मकान को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाकर वहां से नगदी राशि सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए, घटना का पता मकान मालिक के वापस घर लौटने के बाद लगा। अज्ञात चोर दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ अंदर घुसकर अलमारी को तोड़कर उसमें रखे दस हजार रुपए नगदी, ज्वेलरी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।