किशनगंज: परानियां गांव में मां काली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को हुआ सम्पन्न
परानियां गांव में नवनिर्मित मंदिर में महाकाल नवयुवक मंडल एवं बंगाली समुदाय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री मां काली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन रविवार को विधायक ललित मीणा के आथित्य में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी ग्रामीणों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया। रविवार को विधायक ललित मीणा की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।