किशनगंज: पटपड़ी गांव में मिला एक लावारिस बच्चा, 15 दिनों बाद भी परिजनों का नहीं चला पता
पटपड़ी में एक लावारिस बच्चा मिला है। जिसके परिजनों का करीब 15 दिनों के बाद भी पता नहीं लग पाया है। ग्रामीणों की ओर से लगातार परिजनों की तलाश की जा रही है। नाहरगढ़ पुलिस भी बच्चे के परिजनों का पता लगाने के प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। आपको पब्लिक एप्प के माध्यम से इसकी तस्वीर दिखा रहे हैं, आपको जानकारी मिले तो जरूर दें।