पेण्ड्रा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पेंड्रा पहुँचे, स्वर्गीय प्रदीप सोनी के परिजनों से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने अल्प प्रवास के दौरान बुधवार को पेंड्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सराफा व्यापारी स्वर्गीय प्रदीप सोनी के परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार और राज्य की कानून व्यवस्था पर जमकर तीखे हमले किए।