झाझा: झाझा प्रखंड कार्यालय परिसर में 25 में से 23 वार्ड पार्षदों के बीच नप की स्थायी सशक्त समिति के गठन का चुनाव हुआ
Jhajha, Jamui | May 30, 2026 झाझा नगर परिषद की स्थायी सशक्त समिति के गठन को लेकर शनिवार को दोपहर 12 बजे झाझा प्रखंड कार्यालय परिसर में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल तीन सदस्यों के चयन के लिए केवल तीन उम्मीदवारों—इतु झा, बिट्टू राम और नाजिया मोहतसिन खान—ने नामांकन दाखिल किया। अन्य किसी उम्मीदवार के नामांकन नहीं करने पर तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।