धनौरा: बछरायूं थाना पुलिस ने मारपीट व अन्य कई धाराओं में फरार चल रहे 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
बुधवार को करीब 3:00 बजे के आसपास में बछरायूं थाने के उप निरीक्षक विपिन तोमर ने बताया है की मारपीट व अन्य कई धारा में फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रावेद्र पुत्र छत्रपाल निवासी गांव मोतीखेड़ा मिलक व शाह पुत्र छोटे निवासी मोहल्ला बकाबाद हैं। इन दोनों को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया और दोनों का संबंधित धारा में चालान किया गया है।