गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के समीप पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला जमुना निवासी विष्णु कस्बे में ही मिठाई की दुकान पर काम करता है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे विष्णु पैदल ही अपने घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने युवक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया।