टोंक आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ रामसहाय बैरवा ने राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय पीपलू का औचक निरीक्षण किया। उपनिदेशक ने ब्लॉक आयुष चिकित्सालय में ओपीडी में आने वाले मरीजों की जानकारी ली तथा उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली। इस मौके डॉ रामजीलाल शर्मा ,डॉ विमल कुमार जैन ,राजेश कुमार सैनी, लता मीणा, इंदिरा जाट उपस्थित रहे।