सरधना: नाहली गांव में घर में घुसकर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सरधना थाना क्षेत्र के गांव नाली में रंजिश के चलते लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस दबंग लोगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। जानलेवा हमले में तीन महिलाओं सहित दर्जन बरसे अधिक लोग घायल हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। अन्य परिजन और ग्रामीण पहुंचे जहां पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएससी भर्ती कराया।