धोरैया: बिजली चोरी के आरोप में कनीय अभियंता ने तिलवारी गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ धोरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई
Dhuraiya, Banka | Apr 16, 2026 बिजली चोरी करने के आरोप में सकहारा आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता राजाराम प्रसाद ने धोरैया थाना में तिलवारी गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.गुरुवार की शाम करीब 5 बजे धोरैया थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि तिलवारी गांव निवासी मोहम्मद नौसाद के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 28061 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है.