हटा: हटा उपजेल की महिला प्रहरी का जल संसाधन विभाग में हुआ चयन, जेल स्टाफ ने दी विदाई
Hatta, Damoh | Jul 30, 2026 हटा उपजेल में पदस्थ महिला प्रहरी प्रथा राजपूत का जल संसाधन विभाग में चयन हो गया,उनके चयन होने के बाद उपजेल में विदाई समारोह आयोजित किया गया जेल अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ओर स्टाफ ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दी और पगड़ी बांधकर स्मृति चिन्ह ,देकर सम्मानित किया विदाई समारोह के दौरान अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने महिला प्रहरी के कार्यो और जेल विभाग के लिए योगदान बताया