हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में तूफान गुजरने के पांच दिन बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
तूफान गुजरने के पांच दिन बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। बिजली गुल होने से पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। साथ ही उमस और गर्मी का शिकार होकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं बीमार होने लगे है। पांच दिन के अथक प्रयास के बाद विद्युत विभाग कस्बे की आपूर्ति को सामान्य करने में काफी हद तक सफलता पा ली है।