टीकमगढ़ के चकरा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि काम से घर देर से लौटने पर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी। पीड़ित राहुल प्रजापति ने आरोप लगाया कि पत्नी पिछले एक महीने से उसे लगातार परेशान कर रही थी।