विजयीपुर: विजयीपुर के कोरेया गांव में चोरों का आतंक, चार दिनों में पांच घरों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र स्थित कोरेया गांव में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात चोरों ने गांव के दो घरों में धावा बोलकर नगदी, आभूषण समेत कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इसी गांव में चार दिनों के भीतर चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार हो रही वारदातों में अब तक पांच घरों को चो