ज़मानिया: गाजीपुर में गंगा नदी में ट्रेलर के साथ डूबे विट्ठल का पांचवे दिन मिला कटा हुआ हाथ, शव नहीं निकल पाया
गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर 4 अप्रैल की भोर करीब 3 बजे हुए भीषण हादसे ने सभी को झकझोर दिया। तेज रफ्तार ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा, जिसमें सवार ड्राइवर राजन यादव और खलासी विट्ठल गुप्ता लापता हो गए थे। जहां दो दिन पहले ड्राइवर का शव बरामद कर लिया गया, वहीं खलासी का शव अब तक नहीं मिल पाया है।