मुज़फ्फरनगर: रोहाना खुर्द में जल निकासी की समस्या का पुलिस के साथ SDM सदर व CO सिटी ने कराया निस्तारण, JCB के माध्यम से खुलवाया नाला
सदर तहसील क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द में 6 महीने से ग्रामीणों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा था। लगातार 3 फीट पानी भरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को एसडीएम सदर परमानंद झा एवं सीओ सिटी व्योम बिंदल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जहां पर जेसीबी के माध्यम से नाले को खुलवाया।