बीकानेर: बीछवाल थाने में अपहरण कर युवक की नग्न कर मारपीट करने और वीडियो बनाने का मामला दर्ज
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित रूप से अपहरण, मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित 25 वर्षीय राजेन्द्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार राजेन्द्र 5 जून की रात बीकानेर पहुंचा था और उरमूल डेयरी के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान महावीर भादू सहित