देवबंद: बडगाँव थाना पुलिस ने अपहरण और पोक्सो एक्ट के मामले में दो बाल अपचारियों को किया निरुद्ध, कोर्ट में किया जाएगा पेश
थाना बडगांव पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। दोनों पर एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप है। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर थाना बड़गांव पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था।