जगदलपुर: नगरनार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को महज 4 घंटे में किया गिरफ्तार
शनिवार 4 मार्च को प्रार्थी प्रहलाद मांझी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने लाल रंग के पैसन प्रो मोटर सायकल से अपने भाई आसमन मांझी व कृष्णा मांझी के साथ मेला घुमने ,ग्राम नगरनार गए थे,और मोटर सायकल को पंचायत भवन के पास खड़ी कर मेला व नाट देख रहे थे। सुबह जब वह मोटर साइकिल लेने पहुंचे तो वह चोरी हो चुकी थी।