भिंड नगर: संत समाज के जिलाध्यक्ष कालीदास महारज ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर NH 719 के चौड़ीकरण के निर्माण कार्य को लेकर DM से की चर्चा
भिंड। अखिल भारतीय संत समाज के जिला अध्यक्ष कालिदास महाराज अपने सहयोगियों एवं शहर के समाजसेवियों के साथ बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा से भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा की।कालिदास महाराज ने कहा कि लंबे समय से हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग की जा रही है।