कानपुर: गोविंद नगर में मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
गोविंद नगर इलाके में मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब सुबह उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई बुधवार दोपहर 2:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस में मायके के पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग मृतका के शब को लेने के लिए आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो को समझाने के बाद लिखित में सब पति उमेश शर्मा को सौंप दिया।