कलेक्टर के निर्देशों के पालन में पिपरिया एवं बनखेड़ी में आयोजित हुई खंड स्तरीय जनसुनवाई
एसडीएम एवं तहसीलदार ने सुनीं आमजन की समस्याएं, एक सप्ताह में निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रत्येक अनुभाग एवं तहसील स्तर पर भी जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में मंगलवार को अनुभाग पिपरिया अंतर्गत खंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। तहसील पिपरिया में आयोजित जनसुनवाई में एसडीएम श्री आकिप खान ने उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं, बनखेड़ी में आयोजित खंड स्तरीय जनसुनवाई में तहसीलदार बनखेड़ी ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील पिपरिया में जनसुनवाई के दौरान कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि बनखेड़ी में 4 आवेदन प्राप्त हुए।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh