बांका: कोर्ट परिसर से फरार कैदी को पुलिस ने भरको गांव से किया गिरफ्तार
Banka, Banka | May 27, 2026 सदर थाना की पुलिस ने कोर्ट परिसर से फरार हुए एक कैदी को भरको गांव से गिरफ्तार किया। बुधवार की दोपहर 12:00 बजे अभियुक्त का अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया,जिसके बाद न्यायालय में भेजा गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि भर को गांव निवासी गौतम कुमार पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से फरार हो गया था।जिसके खिलाफ वारंट जारी किया गया।