कोल: गोद भराई की रस्म के चलते 35 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी कर फरार हुए युवक, सीसीटीवी में घटना हुई कैद
Koil, Aligarh | May 13, 2024 सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत गोद भराई की रस्म के चलते दो अनजान युवक 35 लख रुपए की ज्वेलरी का ब्रीफकेस लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लड़का पक्ष के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच में जुट गई। लड़का पक्ष के द्वारा रविवार करीब 10:00 बजे लिखित में पुलिस को शिकायत दी है।