कोल: चोरी के मोबाइल के साथ शातीर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | May 13, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस के द्वारा चोरी के मोबाइल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना पुलिस के द्वारा उक्त अभियुक्त को रविवार करीब 5:00 बजे जेल भेजा है।