रायपुर: रघुनाथपुरा में जमीनी मामले को लेकर विवाद करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
रायपुर क्षेत्र के रघुनाथपुरा में जमीनी मामले को लेकर विवाद करने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमीनी मामले को लेकर दो पक्ष आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे।पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।जिनके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया।