पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस परीक्षा पेपर लीक: EOU ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिहार पुलिस हवलदार अनुदेशक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजा उर्फ राज समदर्शी भी शामिल है। सभी आरोपियों को शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और उत्तर पत्