संडीला: आंधी बारिश से फसलों के नुकसान पर टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके सूचना दर्ज कराएं
प्रदेश के कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडे ने बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया है, वे टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके अपने नुकसान की सूचना दर्ज करा सकते हैं।पांडे ने स्पष्ट किया कि फसल नुकसान की सूचना घटना के 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है, तभी बीमा का लाभ मिल सकेगा।