सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर ने ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क अंग्रेजी कोचिंग क्लासेस शुरू की
एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम-जुवाड़ी वार्ड क्र.36 मे तीन महीने की नि:शुल्क अंग्रेजी कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया गया, जिसमे स्थानीय वार्ड पार्षद श्री प्रेम सागर मिश्रा और कक्षा सात से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एनटीपीसी के सीएसआर विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।