त्योहारों के दृष्टिगत जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा द्वारा थाना कोतवाली खरगोन क्षेत्र का भ्रमण किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के दशहरा मेला मैदान, जूलुस के मार्ग, संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई । उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, आवागमन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । जूलुस के मार्ग, संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । साथ ही रावण दहन के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
इस दौरान शहर में स्थापित सीसीटीव्ही कैमरों की कार्यप्रणाली एवं कवरेज की जांच की गई तथा कैमरों के माध्यम से प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए । #khargone_family #khargone #updates #news #खरगोन
Khargone, Khargone (West Nimar) | Oct 19, 2026