प्रतापगढ़: अंतू रेलवे स्टेशन पर मुंबई से घर लौट रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव निवासी दूधनाथ कनौजिया उम्र करीब 62 वर्ष मुंबई में रहता है। वह मुंबई से ट्रेन पकड़कर अपने घर वापस आ रहा था।अंतू रेलवे स्टेशन पर उतरा। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय कोई सामान ट्रेन के नीचे गिर गया। वह सामान निकालने रेलवे ट्रैक के अंदर चला गया। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई।