सैदपुर: नवापुरा में नीम के पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी, मृतक के परिवार में हाहाकार
क्षेत्र के मिर्जापुर नवापुरा बाजार स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के निकट स्थित पोखरे के किनारे 15 वर्षीय किशोर शिवम पुत्र रामकरन का शव नीम के पेड़ से लटकता पाए जाने के बाद आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते घटनास्थल पहुँचे। परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है।