मंझनपुर: रघवापुर गांव के समीप बिजली के हाईटेंशन खंभे के करीब मिला युवक का शव
सैनी कोतवाली के मधवामई गांव का शिवमूरत (38) पुत्र बुदुनी की शादी मंझनपुर के सेलरहा पश्चिम गांव में हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में घर बनाकर पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। मंगलवार की सुबह शिवमूरत की लाश रघवापुर गांव के समीप से गुजरे हाईटेंशन बिजली के पोल के पास पड़ी मिली। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। वही पुलिस ने शव को पीएम को भेजा।