लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित, जांच के बाद दर्जनों दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र निर्गत।
लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों की स्वास्थ्य एवं शारीरिक जांच की गई। जांच के उपरांत पात्र व्यक्तियों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।