बसेड़ी: मजदूरी कर घर लौटे युवक की संदिग्ध मौत, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
बसेड़ी थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवक मजदूरी कर घर लौटा था, जिसके कुछ देर बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने