घोसी: घोसी में लोजपा (आर) की बैठक, बहुजन भीम संकल्प समागम के लिए राजगीर चलने का आह्वान
स्थानीय घोसी में लोजपा रामविलास पार्टी के द्वारा 29 जून को आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया। लोजपा आर के प्रदेश सचिव सह मुखिया हेमंत शरण ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राजगीर में होने वाले बहुजन भीम संकल्प समागम को सफल बनाना है।