जबेरा जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज शुक्रवार की शाम 6 बजे हरिजन बस्ती जबेरा पहुंचे। जहां पर महिलाओं द्वारा कच्ची अवैध शराब की बिक्री,सट्टा सहित अन्य शिकायतें बतलाई जिस पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी से बातचीत कर थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान व आबकारी विभाग के सहयोग से शिकायत का निराकरण किया जाएगा।