देवपुरी में संदिग्ध तरीके से नकली अगरबत्ती पैकेजिंग का आरोप, टीम पहुंची तो ताला लगाकर फरार हुआ संचालक
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी इलाके में कथित रूप से बिना आवश्यक दस्तावेजों के अगरबत्ती और मच्छर अगरबत्ती की पैकेजिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां ‘रिलैक्स’, ‘फ्रीडम’ सहित अन्य नामों से उत्पादों की पैकेजिंग की जा रही थी।
मामले की जानकारी रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के संज्ञान में आने के बाद खाद्य विभाग और ड्रग कंट्रोल की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही संबंधित युवक कथित तौर पर ताला लगाकर फरार हो गया।
अब विभागीय जांच में पैकेजिंग यूनिट से जुड़े दस्तावेजों, अनुमति और उत्पादों की वैधता की जांच की जाएगी। वहीं, मामले को लेकर स्थानीय पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
⚠️ डिस्क्लेमर
यह समाचार उपलब्ध जानकारी, लगाए गए आरोपों और प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर त