ओबरा: डाला के गोरादह पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Obra, Sonbhadra | Jun 12, 2026 डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बारी से कजरहट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग स्थित गोरादह पुलिया के नीचे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।