अशोकनगर जिला चिकित्सालय में डॉ. बीएल टैगोर ने 26वें सिविल सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण किया। गुरुवार दोपहर 1 बजे उन्होंने आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. टैगोर ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना और अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।