बिलग्राम: तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर
हरदोई की बिलग्राम तहसील में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन समस्