जोशियाड़ा: उत्तरकाशी पुलिस ने शुरू किया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान
उत्तरकाशी पुलिस ने पूरे जिले में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है। 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए ग्रामीणों और छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पुलिस ने फर्जी कॉल, फिशिंग और संदिग्ध लिंक से बचने के निर्देश दिए हैं। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने को कहा गया है।