खरसिया: खरसिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्राम चोढ़ा में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चोढ़ा में 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक कुछ दिन पहले ही अपने मामा के घर आया था। प्रारंभिक जानकारी में मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।