देहरादून: संचार मंत्रालय ने राजपुर रोड स्थित होटल में समीक्षा बैठक का आयोजन किया
देहरादून में भारत सरकार के संचार मंत्रालय की ओर से उत्तर भारत के 7 राज्यों की क्षेत्रीय राजस्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक डिजिटल संचार आयोग के वित्त सदस्य मनीष सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। वहीं बैठक में दूरसंचार सेवाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।