देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दे की रायपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा स्कूटी पर चार सवारी बैठाकर चलाने का वीडियो वायरल होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने खुद इसका संज्ञान लिया। वही स्कूटी को तत्काल सीज किया गया. इसके साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट विभाग को भेजी गई।