झुंझुनू: बगड़ में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर रहे युवक को पकड़कर लोगों ने की धुनाई, पुलिस को किया सुपुर्द
झुंझुनू जिले के बगड़ कस्बे में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एटीएम के अंदर कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के मामले में एक युवक को लोगों के द्वारा पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक एटीएम के अंदर एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर धोखाधड़ी का प्रयास कर रहा था इसी दौरान व्यक्ति को युवक पर शक हो गया और उसने युवक को पकड़ लिया।